ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में हाईवे पर विधायक के भाई ने की फायरिंग

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर आधी रात को फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। हाईवे पर बने आदर्श ढाबे पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट हुई और फायरिंग की गई। चिनहट पुलिस ने CCTV देखकर खुद ही केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि काले रंग की SUV सवार और उसके साथ के 4 सिक्योरिटी गार्ड्स ने मारपीट की। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग की गई। मौके से पुलिस को चार खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है। चर्चा है कि फायरिंग में शामिल लोगों में बाराबंकी के एक विधायक का भाई भी था। हालांकि, पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।

पुलिस ने इसकी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाई है। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। सफेद टी-शर्ट में जो व्यक्ति दिख रहा है, वह विधायक का भाई बताया जा रहा है। CCTV फुटेज में हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आदर्श ढाबे की पार्किंग में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा है। उस वक्त रात के करीब 12:30 बजे थे। काले रंग की SUV से कुछ लोग निकलते हैं और दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो जाती है। इसके बाद कार सवार व्यक्ति और उसके चार सुरक्षा गार्ड दूसरे पक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर देते हैं। बताया जा रहा है इस दौरान पांच से छह राउंड फायर भी किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Scroll to Top