ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बदायूं में हिंसा भड़काने की कोशिश , BSNL टावर पर लगाया इस्लामिक झंडा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कस्बा मुड़िया धुरेकी में शनिवार को अज्ञात लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश में बीएसएनएल टावर पर इस्लामिक झंडा लगा दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, बारावफात से दो दिन पहले क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. असामाजिक तत्वों ने बीएसएनएल टावर पर भगवा झंडे को फाड़कर इस्लामिक झंडा लगा दिया.

इस खबर के फैलने के बाद सैकड़ों की तादाद में कस्बे के निवासी मौके पर पहुंच कर नारेबाजी करने लगे. सूचना मिलने पर फैजगंज बेहटा थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने लोगों को समझा बुझाकर माहौल को शांत कराया. वहीं, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर तत्काल विवादित झंडे उतरवा दिया. हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा को एक तहरीर सौंपी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Scroll to Top