ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली के करोलबाग में दो मंजिला भवन ढहा

दिल्ली के करोलबाग व्यस्ततम बाजारों में शामिल है। बाजार के पास स्थित एक कॉलोनी में मंगलवार को दो मंजिला एक भवन अचानक ढह गया। घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी पर पुलिस और राहत और बचाव टीम पहुंची है। मलबे से अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। टीम अभी भी मलबा हटा रही ताकि यदि कोई फंसा है तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हादसा कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के पद संभालते ही बड़ा हादसा हो गया। सीएम ने मामले अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। घटना में घायल लोगों का बेहतर उपचार कराने का निर्देश भी जारी किया है।करोलबाग बिल्डिंग गिरने के हादसे में कितने लोग घायल हुए है इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बिल्डिंग के मलबे को हटाने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद आसपास रह रहे लोगों से एहतियात के तौर पर बिल्डिंग खाली करा ली गई है।

Scroll to Top