ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोहना सिंह ने रचा इतिहास, बनीं तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट

भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं. बता दें कि भारत की महिला फाइटर्स में से एक स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मोहाना सिंह को भारतीय वायु सेना के स्पेशल 18 ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ स्क्वाड्रन में शामिल कर लिया गया है. जिसके बाद मोहना सिंह स्क्वाड्न में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. जो कि अब तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाएंगी.मोहना सिंह ने कुछ दिनों पहले जोधपुर में हुए अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में भाग लिया था. जहां वो तीनों सेनाओं के तीन उप प्रमुखों द्वारा किए गए ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा थीं.इस दौरान उन्होंने सेना और नौसेना के उप प्रमुखों को तेजस जेट में उड़ान भरने से पहले सभी जरूरी निर्देश दिए और उनकी मदद की. उनके इस कारनामे के बाद उन्हें ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ स्क्वाड्रन में शामिल करने का फैसला लिया गया. मोहना सिंह की इस सफलता महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है. मोहना सिंह भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं. वे भारतीय वायु सेना में लड़ाकू धारा में शामिल की गई तीन महिला पायलटों में से एक थीं. मोहना सिंह, उन तीन फ्लाइट लेफ्टिनेंटों में से एक थीं, जिन्होंने ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2020’ जीता था. मोहना सिंह के इस कारनामे ने महिलाओं के लिए मिसाल कायम कर दी है. बता दें कि मोहना सिंह, भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट्स हैं. वहीं अब इन तीनों में से मोहना सिंह को एलसीए तेजस जेट उड़ाने का मौका मिलेगा. ये अभ्यास भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Scroll to Top