ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

1968 में सियाचिन में लापता हुए मलखान सिंह का शव 56 साल बाद सेना को मिला

सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर के रहने वाले मलखान सिंह का शव 56 साल बाद ग्लेशियर से मिला है. बता दें कि मलखान सिंह एयरफोर्स में तैनात थे. साल 1968 में इंडियन एयर फोर्स का AN-12 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें मलखान सिंह शहीद हो गए थे. मगर इस हादसे के बाद उनका शव नहीं मिला था. मगर अब 56 साल बाद सेना ने उनका शव ग्लेशियरों में खोजबीन करके खोज निकाला है. बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर में 56 साल बाद भारतीय वायुसेना के जवान मलखान सिंह का शव खोजा गया है. दरअसल 7 फरवरी 1968 के दिन भारतीय सैनिकों को लेह ले जाने के लिए सेना का विमान उड़ा. मगर ये रोहतांग दर्रे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 102 सैनिक सवार थे. सेना लगातार अपने शहीद जवानों के शवों को खोजने के लिए  सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान अब सेना को मलखान सिंह के अवशेष सियाचिन के एक ग्लेशियर से मिल गए हैं. शव को बैच नंबर के आधार पर पहचाना गया है. ये खबर मिलने के बाद परिवार में शोक है तो वहीं क्षेत्र में गर्व का माहौल है. शहीद मलखान सिंह का जन्म 18 जनवरी 1945 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नानौता क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुआ था. वह भारतीय वायुसेना में तैनात थे. 1968 में जब यह विमान हादसा हुआ, उस वक्त मलखान सिंह की उम्र मात्र 23 साल थी. हादसे के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल पाया था. परिवार ने शव की खोज के लिए सेना के माध्मय से कई प्रयास किए और सेना ने भी अपने जवानों के शवों की खोज की. मगर उस समय मलखान सिंह के शव का कुछ पता नहीं चल पाया था. मलखान सिंह के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उनके लौटने की आस में सालों तक इंतजार करते रहे. अब जब 56 साल बाद मलखान सिंह का शव मिला है तो उनके माता-पिता-पुत्र सभी की मौत हो चुकी है. परिवार में सिर्फ उनका छोटा भाई और पोते-पोतियां हैं. 

Scroll to Top