ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के ऐशबाग में जलेगा सबसे ऊंचा रावण

लखनऊ के ऐशबाग में सबसे बड़ा पुतला दहन किया जाएगा। ऐशबाग ग्राउंड पर 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा आलमबाग, राजाजीपुरम, सीतापुर रोड, डालीगंज, खदरा, महानगर, सदर सहित विभिन्न स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरे के मौके पर लखनऊ के ऐशबाग ग्राउंड में 60 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव के इस खास मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। रावण दहन से पहले रामलीला मंचन का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किया जाएगा। यह आयोजन शाम 8:30 बजे शुरू होगा और रावण पर विजय के साथ जश्न मनाया जाएगा।

ऐशबाग में दरिंदगी, अराजकता और कट्टरपंथ का जलेगा रावण रामलीला मंचन के बाद अब दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई है। शनिवार राजधानी का सबसे ऊंचा रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में जलेगा। कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस साल की थीम दरिंदगी, अराजकता और कट्टरपंथ का रावण रखी गई है। राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रात 9 बजे रावण का दहन करेंगे। 60 फीट ऊंचे रावण के दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। श्रीरामचंद्र सांस्कृतिक कला एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को 45वां दशहरा मेला समारोह कानपुर रोड, एलडीए कालोनी स्थित जय जगत पार्क में किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल, सरोजनीनगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में रावण दहन होगा। संयोजक सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि पार्क में आयोजित मेले में राम-रावण युद्ध के बाद रावण के 45 फीट ऊंचे बने पुतले का दहन होगा। गोमती नगर के बड़ी जुगौली रेलवे क्रासिंग के पास रावण व कुंभकर्ण का पुतला जलाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि 40 फीट ऊंचे रावण और 35 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन होगा। रात 8 बजे आतिशबाजी के साथ दहन होगा।

Scroll to Top