ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोरांव में मेडिकल स्टोर पर मरीजों को मिल रहा इलाज

नैनी स्थित कोरांव में मरीजों की जान आफत में हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे मरीजों की हालत सबसे खराब है। ताजा मामला कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़ा हुआ है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल से दवा नहीं मिलती है। आरोप है कि डॉक्टर मरीज को बाहर की दवा लिखते हैं, जो तय मेडिकल स्टोर पर ही मिलती है। इतना ही नहीं जांच के लिए भी कई बार उसी मेडिकल स्टोर पर मरीज को जाना पड़ता है।कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे छापर निवासी बुजुर्ग बाबादीन ने बताया कि डॉक्टर ने देखा तो लेकिन दवा बाहर की लिख दी। जबकि वह बाहर की दवा खरीदने की हालत में नहीं हैं। बुजुर्ग बाबादीन तो बानगी मात्र हैं, सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे कई मरीज इस तरह का आरोप पहले भी लगा चुके हैं। मरीजों की मानें तो कोरांव सीएचसी से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर हैं, इसी मेडिकल स्टोर पर दवा मिलती है और जांच भी होता है। इस मेडिकल स्टोर पर दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं जो मरीजों का इलाज भी कर देते हैं, ऐसे में मरीजों की जान पर जोखिम बना रहता है। वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने बताया है कि इस प्रकरण की जांच की जायेगी।

Scroll to Top