ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति मुर्मू का तीन अफ्रीकी देशों का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार 13 अक्टूबर से तीन अफ्रीकी देशों – अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर जाएंगी, जो भारत-अफ्रीका के बीच “बढ़ती साझेदारी” का प्रतिबिंब है। इस बाबत विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) दामू रवि ने कहा कि अफ्रीकी संघ के पिछले वर्ष भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन में समूह का सदस्य बनने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा हो रही है। दामू रवि ने कहा, “इस यात्रा को अफ्रीका महाद्वीप के संदर्भ में देखा जाना चाहिए तथा यह भी कि भारत किस प्रकार अफ्रीका के साथ जुड़ना चाहता है

तथा उसके साथ मजबूत साझेदारी करना चाहता है। यह भारत-अफ्रीका के बीच बढ़ती साझेदारी का प्रतिबिंब है।” दामू रवि ने यह भी कहा कि अफ्रीकी संघ में 54 देश शामिल हैं और यह “ग्लोबल साउथ का मूल” है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। जानकारी दें कि राष्ट्रपति मुर्मू की आज से शुरु हो रही तीन देशों की यात्रा का पहला चरण अल्जीरिया से शुरू होगा, फिर वह मॉरिटानिया और मलावी जाएंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन के निमंत्रण पर 13 से 15 अक्टूबर तक अल्जीरिया का दौरा करेंगी।

Scroll to Top