ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहराइच के बाद देवरिया में भी मूर्ति विजर्सन को लेकर तनाव

बहराइच के बाद अब उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे 2 लोग घायल हो गए. मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद लोग भड़क गए और धरने पर बैठ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की.  बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अंगूर उर्फ साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.

इसी के साथ आरोपी असलम उर्फ आसिफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. फिलहाल पुलिस की नजर बनी हुई है और मौके पर फोर्स तैनात है. दरअसल देवरिया के मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का बुधवार को विसर्जन किया जा रहा था. लोग उत्साह पूर्वक DJ बजाते गाते नाचते हुए मूर्ति विसर्जन करने के लिए नदावर घाट के लिए निकले थे. इसी दौरान वार्ड नंबर-13 शंकरपुर की दुर्गा प्रतिमा निकल रही थी. डीजे बजाते हुए लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे. 

आरोप है कि इस दौरान धर्म विशेष के कुछ बाहरी युवकों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया. इस दौरान बाहरी युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में जितेंद्र कुमार और राजन पटेल घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. घटना के बाद जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और देखते ही देखते तनाव की स्थिति पैदा हो गई. सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल टीजे सिंह 5 थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालातों को काबू करने की कोशिश की. एडिशनल एसपी भी मौके पर आ गए. यहां तक की डीएम दिव्या मित्तल और एसपी संकल्प शर्मा भी मौके पर आ गए. 
Scroll to Top