प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरूआत होने वाली है. इसे लेकर पूरे राज्य में जोरो-शोरों के साथ तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में अब योगी सरकार ने सभी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की है कि महाकुंभ के दौरान यूपी में कोई भी श्रद्धालु, कल्पवासी भूखे पेट नहीं सोएगा. योगी सरकार की ओर से इसके लिए मेला क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं. पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का तो आयोजन किया ही जाएगा, साथ ही उन्हें मुफ्त राशन की सुविधा का भी लाभ मिलेगा.
कई-कई दिनों तक महाकुंभ में रहने वाले कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के राशन कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें राशन की सुविधा प्राप्त होगी.पहले से राशन कार्ड धारण करने वालों को भी राशन कार्ड दिखाने पर राशन प्रदान किया जाएगा.इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र के सभी सेक्टर्स में कुल 160 उचित दर वाली राशन की दुकानों की स्थापना की जाएगी, जहां से दो बार (जनवरी-फरवरी) में राशन प्रदान किया जाएगा. राशन के भंडारण के लिए 5 गोदाम भी स्थापित होंगे. इस पूरी परियोजना पर 43 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी
