ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विकास यादव पर अमेरिका के आरोपों से सदमे में मां

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के लिए रॉ के पूर्व अधिकारी विकास यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास को अमेरिका ने मोस्ट वॉन्टेड घोषित कर दिया है। हालांकि, इन आरोपों को विकास के परिवारवालों ने खारिज कर दिया और कहा कि अमेरिकी सरकार सच नहीं बोल रही है। विकास यादव की 65 वर्षीय मां सुदेश यादव ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के कारण वह अभी भी सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए काम कर रहा था।

उन्होंने अमेरिकी सरकार द्वारा किए गए दावों की सत्यता पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने रॉयटर्स से कहा, “मैं क्या कह सकती हूं? मुझे नहीं पता कि अमेरिकी सरकार सच बोल रही है या नहीं। वह देश के लिए काम कर रहा है।” अमेरिकी अधिकारियों ने विकास यादव पर पैसे के बदले में एक व्यक्ति से पन्नू की हत्या करने के लिए कहने का आरोप लगाया है। दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर प्राणपुरा गांव में विकास यादव के रिश्तेदारों ने अमेरिकी सरकार के दावों का खंडन किया है।

उनके चचेरे भाई ने समाचार एजेंसी को बताया कि यादव परिवार हरियाणा के एक गांव में एक छोटे से घर में रहता है। उन्होंने कहा, “इतना पैसा कहां से आएगा? क्या आपको इस घर के बाहर कोई ऑडी और मर्सिडीज खड़ी दिख रही है?” एक रिश्तेदार ने बताया कि यादव ने अपने चचेरे भाई से कहा था कि कथित साजिश में उनके शामिल होने की मीडिया रिपोर्टें झूठी हैं। बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले साल खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की असफल साजिश का नेतृत्व करने के लिए विकास यादव पर आरोप लगाया था। अभियोग के अनुसार, यादव भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग जासूसी सेवा का एक अधिकारी था।

Scroll to Top