ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में एनकाउंटर की नई गाइडलाइंस जारी

उत्तर प्रदेश में हुए कई एनकाउंटर पर उठे सवाल के बाद इसे लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई है. यूपी के DGP ने मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान अगर कोई आरोपी चोटिल होता है या फिर उसकी जान चली जाती है तो शूटआउट साइट की वीडियोग्राफी करानी होगी. इसके साथ-साथ जिस जगह पर शूटआउट हुआ, वहां फॉरेंसिक टीम भी निरीक्षण करेगी. साथ ही एनकाउंटर में अपराधी की मौत हो जाती है तो दो डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा और उसकी भी वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है.

DGP की तरफ से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिस जगह एनकाउंटर हुआ है उस इलाके की पुलिस जांच नहीं करेगी. दूसरे थाने की पुलिस या फिर क्राइम ब्रांच से उसकी जांच कराई जाएगी. DGP की तरफ से जारी गाइडलाइंस 5 सितंबर को हुई गोलीबारी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आए हैं, जिसमें जौनपुर निवासी मंगेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मंगेश यादव को सुल्तानपुर में एक आभूषण की दुकान में डकैती में शामिल माना जाता है. DGP की तरफ से जारी गाइडलाइंस में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश के परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी जाए.

साथ ही एनकाउंटर में इस्तेमाल किए गए हथियारों को तुरंत सरेंडर करना होगा, जिनकी जांच की जाएगी. DGP प्रशांत कुमार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के समक्ष लंबित ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए भी कहा है, ताकि उनसे संबंधित सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड समय पर प्रस्तुत किए जा सकें. साथ ही इन मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने के लिए एक सहायक पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया जा सके. उन्होंने कहा कि एसएसपी और पुलिस आयुक्त मासिक आधार पर नोडल अधिकारियों की प्रगति की निगरानी करेंगे.

Scroll to Top