ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोदी सरकार के कार्यकाल में चहुंमुखी विकास ने दुनिया को चौंकाया

पिछले दस सालों के दौरान भारत ने ना केवल घरेलू मोर्चे पर चहुंमुखी विकास को कायम किया है बल्कि दुनिया में एक विकसित देश जैसी धाक जमाई है. तमाम मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत की उभरती शक्ति को पहचाना और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है. क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान ने जिस तरह की सफलता हासिल की है, वह क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है. इसे देश के आम नागरिकों को समर्पित किया गया है. इसका मकसद क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सरल बनाना है. विभिन्न क्षेत्रों में भारत ने ऐसी ही प्रगति की है. भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया को भारत की जरूरत है. वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल रोमर ने भी माना दुनिया के मंच पर भारत की भूमिका अहम है, उन्होंने बायोमिट्रिक प्रणाली आधार को क्रांतिकारी पहल बताया.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया है कि सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान को अगले 10 साल तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह घोषणा उड़ान योजना के 8 साल पूरे होने पर दिल्ली में की गई. इस योजना के तहत अब तक 601 मार्गों और 71 हवाई अड्डों का संचालन किया जा चुका है. इसकी शुरुआत 21 अक्तूबर, 2016 को की गई थी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा- कुल 86 हवाई अड्डे (71 हवाई अड्डे, 13 हेलीपोर्ट और 2 जल हवाई अड्डे) चालू हो गए हैं. इससे 2.8 लाख से अधिक उड़ानों में 1.44 करोड़ से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल रही है. इसी के साथ भारत में हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2024 में 157 हो गई है. साल 2047 तक इसका लक्ष्य 350-400 है.

Scroll to Top