ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत का नौसेना पर खास फोकस, 4 बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी लॉन्च की

भारत ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) में अपनी चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को लॉन्च किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 16 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में इसको पनडुब्बी मिसाइल को लॉन्च किया. यह एक स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है, इसके 75% सामान भारत में ही बना है. इस पनडुब्बी का कोडनेम S4 है. इस बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी की खासियत ये है कि ये 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है.

नौसेना की लॉन्च की गई S4 पनडुब्बी 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है. जिन्हें वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के जरिए दागा जा सकता है. वहीं इसी कैटेगरी की पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत है जोकि 750 किमी रेंज वाली K-15 परमाणु मिसाइलों से लैस है. आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघाट दोनों पहले से ही गहरे समुद्र में गश्त कर रही हैं.  भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को S1 नाम दिया गया था, आईएनएस अरिहंत को S2, आईएनएस अरिघात को S3. इसी के बाद अब आईएनएस अरिदमन को S4 नाम दिया गया है. इस कैटेगरी की आखिरी पनडुब्बी S4 है, जिसको हाल ही में रक्षा मंत्री ने लॉन्च कर दिया है.

पनडुब्बियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को देखते हुए केंद्र सरकार परमाणु पनडुब्बियों के प्रोग्राम को खास अहमियत दे रही है. यही कारण है कि सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए परमाणु हमले और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है.

इसके अलावा हाल ही में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने भारतीय नौसेना के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की लागत से 2 परमाणु पनडुब्बी बनाने की अनुमति दी है. ये पनडुब्बियां विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में तैयार की जा सकती है. इसको बनाने में लार्सेन एंड टुब्रो जैसी निजी कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं. ये पनडुब्बियां 95 फीसदी तक स्वदेशी होंगी. साथ ही यह पनडुब्बियां अरिहंत क्लास से अलग होंगी. इन पनडुब्बी को प्रोजेक्ट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल के तहत बनाया जाएगा.

Scroll to Top