ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सी.पी. योगीश्वर ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मौजूदगी में सीपी योगेश्वर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीपी योगेश्वर ने आज उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पूर्व सांसद डीके सुरेश के साथ कावेरी निवास पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की।हाल में विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सी. पी. योगीश्वर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्हें 13 नवंबर को चन्नपटना विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारे जाने की संभावना है पूर्व मंत्री ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद दिन में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात की। योगीश्वर ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हुबली में विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह उपचुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अब भाजपा को छोड़कर सी. पी. योगीश्वर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

संदूर और शिग्गांव विधानसभा क्षेत्रों के साथ चन्नपटना में भी उपचुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के मांड्या संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई चन्नपटना सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया। भाजपा द्वारा चन्नपटना सीट गठबंधन सहयोगी जद (एस) को दिए जाने के बाद अभिनेता से नेता बने योगीश्वर ने गठबंधन नेताओं से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के संबंध में विचार करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Scroll to Top