ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी बोले- ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नियुक्ति पाने वाले युवाओं से कहा कि अपनी अपनी ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और स्मार्ट बनाएं। आज पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पा रहे युवाओं से एक अपेक्षा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी बड़ी होती है। गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की इकाई ग्राम पंचायत ही है।

पीएम मोदी ने भी 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की बात की है। इसकी नींव पंचायतें ही बनेगी। ग्राम पंचायतों को काफी अधिकार दिए गए हैं। आज 57 हजार ग्राम पंचायत के अपने भवन और इंटरनेट, वाईफाई सुविधा भी है। आपको गांव की समस्या का समाधान वहीं पर करना है। लोगों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र वहीं मिले।

उन्होंने कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनाएं सिर्फ सरकार पर ही न निर्भर रहें। खुद के आय के स्रोत विकसित करें। गांव की जमीन होगी, बाजार होगा, दुकान होगी, तालाब होगा, इसका आय बढ़ाने में प्रयोग करें। तालाब में ड्रेनेज न हो, उसमें मछली पालन करें। गांव में कूड़ा निस्तारण, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम हो।

गांव स्मार्ट भी होगा, आत्मनिर्भर भी बनेगा। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिले, इसके लिए काम करें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। 

Scroll to Top