ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नकली घी की फैक्ट्री पर छापा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में नकली घी के एक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है, जहां नामी कंपनियों के नाम में बदलाव कर नकली घी बेचा जाता था। इतना ही नहीं छापामार कार्रवाई करने गई टीम ने नकली घी की इस फैक्ट्री से घी बनाने का कच्चा माल भी जब्त किया है और कारखाने को सील कर मामले की जांच कर रही है। दरअसल, आगर मालवा के स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में नकली घी खपाये जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली घी की फैक्ट्री पर छापामार कर लाखो रुपये का घी और घी मे मिलाने वाले पदार्थो को जब्त किया है।

फैक्ट्री में बन रहे नकली घी और डब्बो की बड़ी खेप देखकर अफसरों का दिमाग घूम गया। क्योंकि दीपावली का त्यौहार आने को है, ऐसे में घी की डिमांड भी बढ़ जाती है। इधर मामले को लेकर जिले के खाद्य अधिकारी ने बताया की करीब 31 लाख 50 हजार रुपये का नकली घी और करीब तीन लाख की घी बनाने की मशीन को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आगर जिला मुख्यालय के वार्ड नम्बर तीन मे एक निजी मकान को किराए से लेकर वहा नकली घी बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। नकली घी के इस काले कारोबार का जब खाद्य विभाग को पता चला तो तीन विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारा। फैक्ट्री की भीतर जाते ही मौके पर मौजूद अफसरों की आंखे खुली की खुली रह गई।

Scroll to Top