ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी उपचुनाव : पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद अब 90 उम्मीदवार मैदान में हैं.नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया, उनमें कुंदरकी सीट पर दो (जयवीर सिंह और बृजानंद – दोनों निर्दलीय) और मीरापुर (शाह मोहम्मद राणा – निर्दलीय), सीसामऊ (मोहम्मद आफताब शरीफ – राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी) और कटेहरी (कृष्णावती – राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी) में एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं.  

निर्वाचन आयोग ने 18 अक्टूबर को आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी आयोग के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को हुई. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर थी. मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी. निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी,

जिसमें अदालत में चल रहे मामले के कारण मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़ दिया गया था अब तक दाखिल किए गए नामांकनों की कुल संख्या 149 थी, जिसमें मीरापुर (34), कुंदरकी (19), गाजियाबाद (19, खैर (6), करहल (10), सीसामऊ (11), फूलपुर (19), कटेहरी (14) और मझवां (17) शामिल हैं. जांच के बाद 95 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद उपचुनाव वाली नौ सीटों से 90 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. 

Scroll to Top