ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजनीति में आएगी अब्दुल्ला परिवार की एक और पीढ़ी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दोनों बेटों जहीर और जमीर ने मंगलवार को पहली बार प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए सदन में पहुंचे। पिता के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बेटों ने राजनीति में शामिल होने की योजना पर कोई जवाब नहीं दिया। बस इतना बोले कि अभी इस लिहाज से बहुत छोटे हैं और पहले सब कुछ सीखना चाहते हैं। आपको बता दें कि उमर और उनकी पत्नी पायल नाथ के बेटे जहीर तथा जमीर अब्दुल्लाह पेशे से अधिवक्ता हैं। उमर और उनकी पत्नी के बीच अलगाव होने के बाद दोनों उमर के साथ रहते हैं।

दोनों भाई यहां विधानसभा परिसर पहुंचे और उन्होंने सदन द्वारा दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दिए जाने के दौरान सदन की कार्यवाही देखी। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी के बगल में बैठे थे। चुनाव के दौरान जहीर और जमीर दोनों ने उनके परिवार के गढ़ रहे गांदरबल में विधानसभा चुनाव के प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लिया था। इसी सीट से उनके पिता ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे लोकसभा चुनावों के दौरान भी अपने पिता के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे, जिसमें अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूला लोकसभा क्षेत्र से हार गए थे। विधानसभा चुनावों में दोनों को अपने पिता के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करते हुए, गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते और बातचीत करते हुए देखा गया था।

उमर अब्दुल्ला के बेटों ने मध्य कश्मीर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए सार्वजनिक भाषण भी दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्वयं यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी वास्तविक चिंताओं पर ध्यान दिया जाए। हाल ही में उन्होंने जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) मुख्यालय में पार्टी की युवा इकाई की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी के छात्र संघ कार्यालय का दौरा किया और युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। हालांकि, दोनों का कहना यही है कि उनकी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है क्योंकि वे अभी इस लिहाज से छोटे हैं और पहले सीखना चाहते हैं।

Scroll to Top