ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देखेंगी नौसेना का शक्ति प्रदर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को गोवा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम का अनुभव करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लड़ाकू विमानों का उड़ान संचालन भी शामिल है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर को ‘डे एट सी’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगी। बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा,

जिसमें आईएनएस विक्रांत से उड़ान संचालन का कार्यक्रम भी शामिल है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गोवा स्थित इंडियन नेवी के सबसे बड़े एयरबेस आईएनएस हंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत और सम्मान करते हुए नौसेना के 150 जवानों की तरफ से औपचारिक सलामी दी जाएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का आईएनएस विक्रांत से उड़ान संचालन का भी कार्यक्रम है। बात दें कि साल 1960 में निर्मित पहले स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस अजय   तथा वर्ष 1968 में निर्मित पहले स्वदेशी हल्के युद्धपोत (फ्रिगेट) आईएनएस नीलगिरि के बाद अब पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किए गए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत है। यह 45,000 टन पूर्ण विस्थापन क्षमता के साथ भारत में डिज़ाइन तथा निर्मित किया गया सबसे बड़ा नौसैनिक जहाज़ है तथा इस उपलब्धि के साथ देश संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्राँस, रूस, इटली और चीन जैसे उन देशों के समूह में शामिल है जो ये क्षमता रखते हैं।

Scroll to Top