ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या AMU को अल्पसंख्यक दर्जा मिल गया, आरक्षण कैसे और कितना लागू होगा?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को अल्पसंख्यक दर्जा मिलना चाहिए या नहीं, इस सवाल को लेकर बैठी सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अपना फैसला सुना दिया है. शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में 7 जजों की बेंच ने बहुमत से अपना फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने AMU के अल्पसंख्यक दर्जे से संबंधित मामले को नई पीठ के पास भेजने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 1967 के हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता क्योंकि इसकी स्थापना केंद्रीय कानून के तहत की गई थी.

आपको बता दें-
  • सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने 1967 में एस अज़ीज़ बाशा बनाम भारत संघ मामले में फैसला दिया था कि चूंकि एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इसलिए इसे अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता.
  • 1981 में संसद में एएमयू (संशोधन) अधिनियम पारित किया गया था. इसके बाद इस प्रतिष्ठित संस्थान को अपना अल्पसंख्यक दर्जा फिर से मिल गया था.
  • हालांकि जनवरी 2006 में हाई कोर्ट ने 1981 के कानून के उस प्रावधान को रद्द कर दिया था, जिसके तहत एएमयू को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया था. 
  • इसके बाद से ही AMU के अल्पसंख्यक दर्जे का मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन चला गया. 

अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद भी लोगों के अंदर कंफ्यूजन है कि आखिर को अल्पसंख्यक दर्जा मिला या नहीं? नई व्यवस्था में अब यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी या अन्य किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू हो या नहीं? इन सारी बातों को लेकर यूपी Tak ने AMU मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील शादान फ़रासत से बात की है. उन्होंने हमें AMU पर आए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की बारीकियां बताई हैं. 

Scroll to Top