ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फूड किट पर राहुल-प्रियंका गांधी की तस्वीर मामले पर चुनाव आयोग गंभीर, FIR दर्ज

केरल के वायनाड जिले के थोलपेट्टी में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाले खाद्य पदार्थ के पैकेट जब्त किए जाने के मामले की जांच के लिए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। वहीं इस मामले में चुनाव आयोग और पुलिस के उड़नदस्ते की ओर से जिले के थिरुनेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली खाद्य सामग्री जब्त किए जाने के बाद पुलिस ने इस पर FIR दर्ज की है।

यह मामला अब BNS धारा 173 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। जानकारी दें कि, लोकसभा उपचुनाव से पहले वायनाड में उस समय राजनीतिक विवाद पैदा हो गया जब जिले के थोलपेट्टी में बीते गुरुवार को निर्वाचन आयोग और पुलिस के उड़न दस्ते ने कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले लगभग 30 खाद्य पदार्थ के पैकेट जब्त किए थे। खबरों के अनुसार चीनी, चावल, चाय पत्ती और किराने के अन्य सामान वाले इन पैकेटों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की तस्वीरें लगी हुई थीं।

इन्हें कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के आवास के पास स्थित आटा चक्की से बरामद किया गया था। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये वही पैकेट हैं जो 30 जुलाई को वायनाड भूस्खलन आपदा में जिंदा बचे लोगों को वितरित करने के लिए लाए गए थे।मामले पर LDF ने आरोप लगाया कि, ये खाद्य पदार्थ के पैकेट बीते 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरण के लिए लाए गए थे। LDF जिला संयोजक और पूर्व विधायक सी के ससीन्द्रन ने बीते शुक्रवार को कहा, “इस मामले की जांच की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग और वायनाड के जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।”

Scroll to Top