ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएलओ कार्य की आड़ में मौज काट रहे शिक्षक-अनुदेशक और शिक्षामित्र

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जिले के सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को पढ़ाने के अलावा बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की जिम्मेदारी भी दे दी गई हैं। बीएलओ बने शिक्षक व अन्य विभागीय कर्मी मतदाताओं का ब्योरा तैयार करने के चक्कर में स्कूल भी नहीं पहुंच रहे। नतीजतन, स्कूलों में शिक्षण व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं।  हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं कि बीएलओ शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। बीएलओ कार्य के लिए बेसिक शिक्षा के 3 हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को लगाया गया है। 

नगर क्षेत्रांतर्गत परिषदीय स्कूलों में लंबे समय से ही शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। नगर के कुल 98 स्कूलों में महज 110 शिक्षक ही कार्यरत हैं। ऐसे में नगर से 70 से अधिक शिक्षकों को बीएलओ कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से ज्यादातर स्कूलों के बीएलओ बने शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र बीएलओ कार्य की आड़ में मनमर्जी कर स्कूल भी नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा क्यारा, भोजीपुरा, मझगंवा, रामनगर, आलमपुर जाफराबाद आदि क्षेत्र के स्कूलों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी है। ऐसे में प्रधानाध्यापक और प्रभारी बमुश्किल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।    

Scroll to Top