ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्यप्रदेश में दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिनमें अपर मुख्य सचिव (एसीएस) और प्रमुख सचिव (पीएस) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कल देर रात जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास अभी तक इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। 

इसी तरह मुख्यमंत्री के एक अन्य प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वे योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व भी निभाएंगे। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ ही अन्य दायित्व भी निभा रहे हैं। 

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को अब नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।  श्रम विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव को खनिज साधन विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे श्रम विभाग भी देखेंगे।

पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को जनजातीय कार्य विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ ई रमेश कुमार को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव डॉ नवनीत मोहन कोठारी को पर्यावरण विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शहडोल संभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ल को आदिवासी विकास विभाग में आयुक्त पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश राजस्व मंडल के सदस्य, ग्वालियर मदन विभीषण नागरमोजे को हस्तशिल्प एवं हाथकरघा आयुक्त बनाया गया है। 

Scroll to Top