अखिलेश के फोन के बाद कानपुर में सस्पेंड हुए पुलिस अधिकारी

आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. आज यानी 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है. मालूम हो कि उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव के बाद पहली चुनावी लड़ाई में कांग्रेस ने जहां उपचुनाव से खुद को बाहर रखा है और अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन कर रही है,

वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने दम पर सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है. उपचुनावों के नतीजों का उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह विभिन्न राजनीतिक दलों को एक संदेश देगा. सपा जहां सदन में अपनी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखेगी, वहीं भाजपा और उसकी सहयोगी रालोद विधानसभा में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी से रूबरू होने के लिए आप के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रह सकते हैं.  

समाजवादी पार्टी चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सपा चीफ ने कहा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, इस चुनाव का परिणाम तो हमारे पक्ष में ही आएगा लेकिन कोर्ट का फैसला इन बेईमान अधिकारियों के खिलाफ आएगा. अखिलेश यादव ने कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भी लिए, जिनपर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप है. अखिलेश यादव का कहना है कि पुलिस सपा के वोटर्स को वोट डालने से रोक रही है. वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी के चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. सपा चीफ ने कहा, भाजपा चाहती है कि विपक्ष के लोग वोट न डालें, जहां भी पुलिस रोक रही है वहां बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी के वोट हैं