FCI गोदाम में 145 बंदरों की दर्दनाक मौत, हिंदूवादी संगठनों ने काटा हंगामा

FCI गोदाम में 145 बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद उन्हें दफनाया गया है।मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के कलवारी रोड़ FCI गोदाम का है। गोदाम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गाया है।जानकारी के अनुसार गोदाम का जहरीला अनाज खाकर बंदरों की मौत हुई है। जिसके बाद हिन्दूवादियों ने जमकर हंगामा काटा। FCI गोदाम पर हिंदूवादी संगठनों का जमावड़ा लगा है। हिन्दूवादियों का हंगामा देख मौके पर SDM व CO मय फ़ोर्स के साथ FCI गोदाम पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। FCI के कर्मचारियों के बताया कि 145 बन्दरों हुई मौत के बाद उन्हें जेसीबी मशीन की मदद से कैम्पस में दफनाया गया है।