दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारत की चुनाव व्यवस्था मुरीद हो गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक आर्टिकल की हेडलाइन पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि ‘ भारत एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की’। इस पोस्ट पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी।एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के चुनाव प्रणाली पर तंज कसा। वे लिखते हैं कि ‘भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हुई और कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती चल रही है’।
यही नहीं एक अन्य यूजर ने भी भारत में एक दिन 64 करोड़ वोटो की गिनती हुई, जबकि कैलिफोर्निया में अभी वोटों की गिनती जारी है। चुनाव हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। उस यूजर के इस पोस्ट पर भी एलन मस्क प्रतिक्रिया देते हुए ‘दुखद’ बताया। बता दें कि जिस आर्टिकल पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है, उसमें कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र किया गया था।
आर्टिकल में बताया गया कि 90 करोड़ मतदाता हैं और आम चुनाव में तकरीबन 64 करोड़ लोगों ने मतदान किया। भारत का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। साथ ही यह लॉजिस्टिक के लिहाज से एक चमत्कार है। पांच नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का चुनाव हुआ। कैलिफोर्निया में अभी भी तीन लाख से ज्यादा बैलेट पेपर की गिनती होनी है। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया जा चुका है। कैलिफोर्निया में 3.9 करोड़ निवासी हैं और इनमें से 1.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया।