ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीसामऊ विधायक ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

सीसामऊ से नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने आज विधानसभा में शपथ ली। विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यूपी उपचुनाव में कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी के खिलाफ 8,564 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सीसामऊ उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल पांच उम्मीदवार में से सपा की नसीम सोलंकी को 69,714 मत, भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को 61,150 मत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वीरेन्द्र कुमार को 1410 मत मिले। नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी सीसामऊ सीट का 2012, 2017 और 2022 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इसके पहले 2007 में इरफान आर्य नगर क्षेत्र से भी विधानसभा सदस्य रहे। एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद इरफान सोलंकी को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हुआ। बता दें साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां सपा के इरफान सोलंकी ने जीत हासिल की थी।

साल 2012 में नए परिसीमन के तहत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र बना था। इसके बाद से ही यह सीट सपा के पास है। इरफान सोलंकी का इस सीट पर खासा दबदबा दिखता है। हालांकि, लोकसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला होता दिखता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कानपुर से भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Scroll to Top