ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मणिपुर में घटना के 13 दिन बाद फिर खुलेंगे शिक्षण संस्थान,

मणिपुर में हालात सुधरने लगे है इसके चलते अब व्यवस्था को फिर से सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे है। यहां पर इसे लेकर आज गुरुवार को सरकार ने ऐलान किया कि इंफाल घाटी जिलों और जिरीबाम में स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं 29 नवंबर से पुन: शुरू होंगी। इसके चलते माना जा रहा है कि, लगभग 13 दिन के बाद शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। बता दें कि,  मणिपुर में जिरी और असम में बराक नदी से जिरीबाम की तीन महिलाओं तथा तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद 16 नवंबर से इन जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

इस मामले में शिक्षा निदेशालय-स्कूल द्वारा एक आदेश जारी किया गया है इसके अनुसार, कहा गया, ‘‘राज्य के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूल और केंद्रीय स्कूलों में 29 नवंबर से सामान्य कक्षाएं पुन: शुरू होंगी।” एक अलग आदेश में कहा गया है कि राज्य विश्वविद्यालय समेत उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी शैक्षणिक संस्थान या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज शुक्रवार से कक्षाएं पुन: शुरू करेंगे। 

सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मेइती समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों के लापता होने के उपरांत मणिपुर में हिंसा फिर से भड़क गई थी। बाद में इन छह लोगों के शव बरामद किए गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इंफाल घाटी के जिलों और जिरीबाम में बृहस्पतिवार तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी या जारी रहेगी। अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

Scroll to Top