ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी महावितरण की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड यानी महावितरण की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान महीने भर बिजली का इस्तेमाल करने के बाद भी नियमित रूप से बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के लिए अस्थाई रूप से सप्लाय बंद कर दिया गया है। बकाया वसूली के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। यही वजह है कि कोल्हापुर और सांगली के करीब 2342 बिजली उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बकाया वसूली अभियान को रोक दिया गया था जो कि अब शुरू हो गया है।

बिजली विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डोमेस्टिक, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल श्रेणियों में कुल 4 लाख 93 हजार 419 उपभोक्ताओं पर 72 करोड़ 24 लाख रुपये बकाया है। इसमें से सांगली जिले में 2 लाख 43 हजार 129 ग्राहकों पर 36 करोड़ 74 लाख बकाया है। वहीं, कोल्हापुर जिले में 2 लाख 50 हजार 290 ग्राहकों पर 36 करोड़ रुपये बकाया है। महावितरण के लिए पैसों की आवक पूरी तरह उपभोक्ताओं द्वारा बिल भरे जाने पर निर्भर है। यही वजह है कि महावितरण ने उपभोक्ताओं से वर्तमान और विलंबित बिजली बिलों का जल्द से जल्द भुगतान करने का निवेदन किया है। 

कोल्हापुर सर्कल में सांगली जिले के जिन 1231 उपभोक्ताओं ने नवंबर में बिजली के बिल का भुगतान विलंबित किया था, उनके 61 लाख रुपये बकाया हैं। वही कोल्हापुर जिले में 1111 उपभोक्ताओं का बिल विलंबित है, जिनका 42 लाख रुपये का पेमेंट बाकी है। महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिलों का तुरंत भुगतान करके सहयोग करें और बिजली आपूर्ति काटने की कठोर कार्रवाई से बचें।

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए महावितरण की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी और कहीं से भी आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही महावितरण ने 5 हजार रुपये से अधिक रकम वाले कम दबाव वाले ग्राहकों को RTGS या NEFT के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस संबंध में जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी का विवरण ग्राहकों को बिजली बिल पर उपलब्ध है। उपभोक्ता जानकारी वहां से पढ़ सकते हैं।

Scroll to Top