ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएसजेएमयू और एफईएफयू रूस के बीच समझौता; शिक्षा और अनुसंधान में नई पहल

छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर और फार ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रूस ने एक एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय मुख्य रूप से पांच क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। इनमें एआई ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर विशेष रूप से कार्य होगा। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच छात्र और फैकल्टी के बीच आदान-प्रदान भी होगा।

विश्वविद्यालय में हुए आयोजन के दौरान सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो विनय पाठक व एफईएफयू के प्रतिनिधि प्रो. सेलेज्नेव टिम मौजूद रहे। बताया गया कि इस समझौते के अनुसार संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत दोनों विश्वविद्यालय मिलकर उभरते क्षेत्रों में विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार करेंगे।

इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एडवांस्ड एल्गोरिदम, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग पर कोर्स को विस्तृत किया जाएगा। डेटा साइंस और एनालिटिक्स के तहत डेटा मैनेजमेंट, बिग डेटा और एनालिटिक्स पर संयुक्त शोध कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा साइबर हमलों और डेटा सुरक्षा पर विशेष कोर्स और वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। हर साल सीएसजेएमयू और एफईएफयू दोनों संस्थानों के छात्र और शिक्षक एक-दूसरे के कैंपस में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाएंगे।

छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और ग्लोबल इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया जाएगा। युवाओं की बेहतरी के लिए दोनों देशों के वैज्ञानिक और शोधकर्ता नई खोजों और तकनीकी समाधानों का आदान-प्रदान भी करेंगे। इसके साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों के इनक्यूबेशन सेंटर्स मिलकर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देंगे। दोनो विश्वविद्यालय मिलकर छात्रों को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए ट्रेनिंग देंगे। 

Scroll to Top