ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2025 में डिफेंस कॉरिडोर की 33 फैक्टरियों में शुरू होगा काम

अलीगढ़ को कई सौगातें मिलने जा रही हैं। सबसे बड़ा काम डिफेंस कॉरिडोर में शुरू होगा। यहां की सभी 33 फैक्टरियों में शस्त्र और और उनके पुर्जे बनने शुरू हो जाएंगे। वहीं आरएमपीएसयू के नए भवन में क्लासें लगनी शुरू हो जाएंगी। इसका नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। वहीं कई शहरों के लिए उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। धनीपुर एयरपोर्ट का विस्तार भी हो जाएगा। नए साल में अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर में ड्रोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और छोटे अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

यहां करीब 90 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 39 कंपनियां 3300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रही हैं, जिससे करीब नौ हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार इस डिफेंस कॉरिडोर नोड को विकसित करने के लिए 122 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए साल में हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरी जगह नहीं रुकना पड़ेगा। अब वह हॉस्टल में ठहरेंगे। स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये की लागत से तीन मंजिला छात्रावास बन रहा है।

छात्रावास 60 बेड का होगा। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो गया है। नए साल में विवि परिसर में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। करीब 92 एकड़ भूमि पर बने विश्वविद्यालय में क्लास लगेंगी।

फिलहाल विवि परिसर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई जामिया उर्दू में चल रही है। नए साल में धनीपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, मुरादाबाद के अलावा दिल्ली आदि शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकेंगी। अभी तक यहां से लखनऊ व अयोध्या के लिए 19 सीटर विमान सप्ताह में पांच दिन उड़ान भर रहे हैं। विस्तारीकरण के बाद यहां से दूसरी नई उड़ानें भी शुरू हो सकेंगी।

रोडवेज को नए साल में 30 से अधिक नई बसें मिलने जा रही हैं। जिसके बाद इन बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा । जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा शहर में संचालित होने वाली ई- बसों का संचालन जिले की सभी पांचों तहसील मुख्यालय तक हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल सकेगा। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम व यातायात पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख चाैराहों के अलावा तिराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिंग्नल को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। इन स्थानों को हाईटेक कैमरों से लैस किया जाएगा । जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आ सकेगा।

 

Scroll to Top