ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

महाकुम्भ 2025 के लिए निर्माण कार्य भी पूरे जोर शोर से हो रहे हैं। सीएम योगी के स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ के विजन को साकार करने में जल निगम, नगरीय पूरी क्षमता से कार्यरत है। एक ओर तो जल निगम, नगरीय महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर रहा है, साथ ही पूरे मेला क्षेत्र के स्लज निस्तारण की जिम्मेदारी भी संस्था की ही है। इसी क्रम में निगम स्थाई और अस्थाई ट्रीटमेंट प्लांट, सेसफुल व्हीकल व पाइपलाइन की मदद से मेला क्षेत्र के 1,50,000 शौचालयों के स्लज का ट्रीटमेंट करेगा। इसी दिशा में अलोपी पम्पिंग स्टेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, ताकि महाकुम्भ का अतिरक्त दबाव प्रयागराज शहर पर न पड़े।

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ की सीएम योगी की मंशा के मुताबिक महाकुम्भ मेला क्षेत्र को पूरी तरह ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के मुताबिक मेला क्षेत्र में रिकॉर्ड 1,50,000 शौचालय बनाए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र के शौचालयों के स्लज का निस्तारण करने के लिए जल निगम,नगरीय ने 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी और अरैल के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से किया जाएगा।

जल निगम नगरीय विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि महाकुम्भ के स्लज निस्तारण के लिये बार्क की मदद से मेला क्षेत्र में 3 अस्थाई एसटीपी बनाए गये हैं। इन एसटीपी तक स्लज पहुचांने का कार्य विभाग के 9 सेसफुल व्हीकल और सीवेज पाइप लाइन करेंगी। जल निगम में इसके लिए 4 हजार लीटर कैपिसिटी के चार, 3 हजार लीटर के तीन और हजार लीटर के दो सेसफुल व्हीकल मेला क्षेत्र में नियमित स्लज निस्तारण का कार्य करेंगे। मेला क्षेत्र का शेष गंदा पानी सीवेज पाइप लाइन से सीधे एसटीपी तक पहुंचेगा।

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्लज का अतिरिक्त दबाव प्रयागराज शहर पर न पड़े इसके लिए जल निगम ने पहले ही अलोपी पम्पिंग स्टेशन की क्षमता विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बारे में अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि अलोपी पम्पिंग स्टेशन की क्षमता 45 केएलडी से बढ़ा कर 80 केएलडी करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 10 दिसंबर से राइजिंग के कार्य के बाद अलोपी पम्पिंग स्टेशन पूरी क्षमता से कार्य करने लगेगा।

इसके दोनों ओल्ड और न्यु सम्प की वर्किंग शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएम योगी 07 दिसंबर को अपने प्रयागराज दौर पर अरैल स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। ये ट्रीटमेंट प्लांट जून महीने से नैनी, महेवा और आस-पास के घरेलू सेप्टिक टैंक के स्लज को ट्रीट कर रहा है। यहां से ट्रीटेड स्लज झूंसी के को-ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है, वहां से फाइनली 10 से 20 बीओडी का ट्रीटेड पानी छोड़ा जाता है।

Scroll to Top