ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शक्तिकांत दास ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए है। शक्तिकांत दास ने कहा है कि दूसरी छमाही में ग्रोथ रेट पहली छमाही के मुकाबले में बेहतर रहने की उम्मीद की जा रही है। वित्त वर्ष के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती होने की बात कही है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में ग्रोथ के अनुमान को काफी कम करके 6.6 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई ने पहले इसके 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। ग्रोथ अनुमान में कटौती दूसरी तिमाही में ग्रोथ रेट के 7 तिमाहियों में सबसे कम 5.4 प्रतिशत पर आने के बाद की गई है। यह पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में दर्ज 6.7 प्रतिशत की बढ़त से भी कम थी।

चालू वर्ष यानी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 6 महीनों में 6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। आरबीआई गवर्नर दास ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले समय में दूसरी छमाही चालू वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही से बेहतर दिख रही है। दूसरी छमाही के बेहतर अनुमान बेहतर खरीफ उत्पादन, उच्च जलाशय स्तर और बेहतर रबी बुवाई पर आधारित है। इसके अलावा आने वाले समय में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी सामान्य होने और पिछली तिमाही के सबसे निचले स्तर से उबरने की भी उम्मीद है। मानसून से संबंधित व्यवधानों के बाद खनन और बिजली के भी सामान्य होने की उम्मीद है।

दास ने मुद्रास्फीति के संबंध में कहा कि इसे टिकाऊ वृद्धि को ध्यान में रखते हुए नीचे लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि मुद्रास्फीति ने सरपट भागने की पूरी कोशिश की है, हमारा प्रयास इसे कसकर बांधे रखना है। इसमें जल्दबाजी में प्रतिक्रिया करने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें कोई भी कार्रवाई करने से पहले अन्य साक्ष्यों की जरूरत है और कार्रवाई समय पर होनी चाहिए। दास ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी मुद्रास्फीति और वृद्धि के बीच संतुलन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आरबीआई मुद्रास्फीति एवं वृद्धि के संतुलन को बहाल करने के लिए परिवेश बनाने को लेकर अपने विभिन्न नीतिगत साधनों का उपयोग करेगा।

Scroll to Top