ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर के इन दो थानों की लापरवाही ने गिरा दी पुलिस की रैंकिंग

कानपुर कमिश्नरेट के थाना अरौल और नौबस्ता की जरा सी लापरवाही ने कमिश्नरेट की रैंकिंग गिरा दी है। शासन की ओर से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नवंबर माह की रैंकिग जारी हुई। इसमें कमिश्नरेट को 50 वां स्थान मिला है। उसे 125 में से 124 अंक प्राप्त हुए हैं। डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने कहा कि अरौल और नौबस्ता थानों की दूरी ज्यादा है। इसके चलते इनके वादों के निस्तारण में दिक्कत आती है।

आईजीआरएस और हेल्पलाइन के तहत हुई शिकायतों में से एक तय समय सीमा में निस्तारित न होने के चलते डिफॉल्टर हो गई थी। वहीं, नवंबर में 1402 मामलों में फीड बैक लिया गया। इसमें से 957 में असंतोषजनक फीड बैक मिला था। उच्चाधिकरियों ने 955 को फीड बैक पर काम कर लिया, जबकि दो शेष रह गए। इसका नुकसान भी रैंकिंग को उठाना पड़ा।  रैंकिंग के मामले में कमिश्नरेट अगस्त में 69 वें, सितंबर में 52 वीं और अक्तूबर में पहले नंबर पर था।

वहीं कानपुर जोन की भी नवंबर की रैंकिंग जारी हुई। जिसमें प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। कानपुर जोन के मूल्यांकन किए जा रहे कुल 139 थानों में से 125 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त कर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में जारी 08 माह की रैकिंग में कानपुर जोन को 07 बार प्रथम रैंक प्राप्त हुई है, जो जनसुनवाई के प्रति शासन की मंशा के अनुरूप कानपुर जोन पुलिस के बेहतर कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है।

Scroll to Top