ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला हॉकी प्रतियोगिता : प्रतिमा की हैट्रिक और ज्योति के खेल से लखनऊ की दूसरी जीत

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लखनऊ की लड़कियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और एकतरफा मुकाबले में चित्रकूट को 12-0 से रौंद दिया। लखनऊ की ओर से प्रतिमा ने मैच में लगातार तीन गोल कर जहां हैट्रिक लगाई, वहीं कुल चार गोल किये। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली जा रही प्रतियोगिता में लखनऊ ने बीते गुरुवार को कानपुर को भी 12-0 से रौंद कर श्रेष्ठता साबित की थी। प्रतियोगिता में ग्रुप ए में लखनऊ और चित्रकूट के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा।

पहले ही क्वार्टर में लखनऊ के खिलाड़ियों ने चित्रकूट पर दबाव बना लिया और चार गोल किये। पहले क्वार्टर में पांचवे मिनट में पूजा यादव ने पहला गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद ही 7वें मिनट में साक्षी शुक्ला, 13वें मिनट में ज्योति माली और 14वें मिनट में शशि काला ने गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दो-दो गोल किये। चौथे और अंतिम क्वार्टर में लखनऊ के खिलाड़ियों ने चार गोल दागने में सफलता हासिल की।

लखनऊ की ओर से प्रतिमा ने बेहतरीन हॉकी स्टिक का प्रदर्शन करते हुए 43वें, 46वें और 48वें मिनट में गोल दाग कर हैट्रिक पूरी की, वहीं मैच का अंतिम गोल भी उन्होंने 54वें मिनट में किया। लखनऊ की ज्योति माली ने चित्रकूट की रक्षा पंक्ति को भेद कर 13वें 30वें, 35वें और 52वें मिनट में गोल किये। लखनऊ की ओर से पूजा यादव ने दो, साक्षी और शशि ने एक-एक गोल किया। अन्य मुकाबलों में झांसी ने अलीगढ़ को 2-0, मेरठ ने प्रयागराज को 5-0, कानपुर ने आगरा को 3-1, आजमगढ़ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 1-0 और गोरखपुर ने बरेली को 5-0 से हरा दिया।

Scroll to Top