ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय मंत्री को रंगदारी की धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि उन्हें फिरौती के लिये धमकी मिली है और उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जानकारी दी है। सेठ ने कहा कि शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। संदेश भेजने वाले कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

रांची से लोकसभा सांसद ने यहां कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को जानकारी दे दी है। एक पुलिस उपायुक्त समेत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुझसे मिलने आए और मैंने उन्हें जानकारी दे दी है।’’ सेठ ने कहा कि वह ऐसी चीजों को लेकर चिंतित नहीं हैं। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा, “मुझे आज सुबह पता चला कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी भरा संदेश दिया गया है और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और ऐसे तत्वों को बेनकाब करना चाहिए।” 

संजय सिंह ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से केंद्रीय मंत्री को उचित सुरक्षा प्रदान किए जाने का अनुरोध करता हूं।’’ कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इसे गंभीर मामला बताया और केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस पर गौर करने का आग्रह किया। सिन्हा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उसे अपनी एजेंसियों को सक्रिय करना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि इस तरह की घटना के पीछे कौन है।’’ 

Scroll to Top