ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने दे दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्वेद महामंदिर के शताब्दी महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा, धर्म और आध्यात्मिकता को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। सीएम योगी ने कहा, “अगर हमारा देश सुरक्षित है तो हमारा धर्म भी सुरक्षित है,

अगर हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं।” वाराणसी में सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति का उद्देश्य देश की सेवा होना चाहिए, क्योंकि हमारा व्यक्तिगत अस्तित्व देश की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सदियों तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, लेकिन आजादी की लड़ाई में संतों और गुरुजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें सदगुरु सदाफल महाराज का नाम प्रमुख है।

इस अवसर पर, सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “बाबा विश्वनाथ की पावन धरा, वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग संत-समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक धारा को बढ़ावा दे रहा है,

बल्कि यह भारत की प्राचीन योग परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का भी एक अहम कदम है। सीएम योगी ने विहंगम योग संत-समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज ने दिव्य और भव्य मंदिरों का निर्माण किया है, जो लाखों श्रद्धालुओं को भारत की योग-परंपरा और आध्यात्मिक धारा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें उन्होंने सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Scroll to Top