ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शपथ ग्रहण समारोह में चोरों ने किया हाथ साफ, 11 सोने की चेन समेत लाखों की चोरी

मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिसंबर को आयोजित हुए महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की चीजें चोरी हो गईं, जिसमें सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी शामिल है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी। आजाद मैदान थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

आजाद मैदान में हुए भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा उद्योग, सिनेमा और राजनीति जगत की शीर्ष हस्तियां मौजूद थीं।

समारोह की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।अधिकारी ने बताया, “सोने की चेन, फोन और पर्स चुराने वाले चोरों ने गेट नंबर दो से कार्यक्रम से बाहर निकलने वाले लोगों का फायदा उठाया। पुलिस थाने और अपराध शाखा के कर्मचारी आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

Scroll to Top