ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में केडीए के फ्लैटों में आईं दरारें, लिफ्ट में लग गई जंग

शताब्दी नगर में केडीए की ओर से बनाए गये फ्लैट्स बुरी हालत में हैं। तमाम फ्लैट्स में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसे लेकर  वहां रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। वहीं, नये खरीददार अव्यवस्था देखकर लौट रहे हैं। कई बहुमंजिला इमारतों में नियम से कम अलॉटमेंट की वजह से अभी तक लिफ्ट की सुविधा भी शुरू नहीं हो सकी है।

इससे लिफ्ट में जंग लगनी शुरू हो गई है। लोग बुनियादी सुविधाओं से तो वंचित होने के साथ ही  गंदगी से भी परेशान हैं। सीवर चेंबर भरने शुरू हो गये हैं तो बच्चे कूड़े के ढेर के बीच खेलने को मजबूर हैं। शताब्दी नगर में केडीए की रामगंगा इन्क्लेव टाइप-1, टाइप 2 सुलभ, अमन इन्क्लेव, सुलभ आवास टाइप-3 गंगा, केडीए ड्रीम्स, सुलभ आवास टाईप-1 हिमालय, सुलभ आवास टाइप 2 हिमगिरी, नीलगिरी, सरस्वती, सुलभ आवास टाईप-3 यमुना, मंदाकिनी योजना में बहुमंजिला इमारतें बनी हैं।

इसमें 1,2 और 3 बीएचके फ्लैट्स बनाये गये हैं। यहीं जवाहरपुरम में भी सेक्टर 6 और 13 में प्रगति और एकता एन्क्लेव बने हैं। इन योजनाओं में लगभग 6.5 हजार फ्लैट खाली हैं। इनमें कुछ योजनाओं को छोड़ दिया जाये तो अधिकतर में फ्लैट्स की हालत खराब है। रामगंगा इन्क्लेव टाइप-1 जिसमें 2 बीएचके फ्लैट्स बने हैं। इस भवन में कई फ्लैट्स में दरारें आ गई हैं। यहां रहने वाले एक आवंटी ने बताया कि भवनों को बने ज्यादा दिन नहीं हुये फिर भी प्लास्टर टूट रहा है। दीवारों में दरारें आ गई हैं।

एक बिल्डिंग में 10 से कम आवंटी होने की वजह लिफ्ट भी नहीं शुरू हो सकी है। इससे उसमें जंग लग रही है। भवन इतने कमजोर हैं कि बालकनी में आने से डर लगता है। रात होते ही चारो ओर घुप अंधेरा छा जाता है। इससे लोग घरों में ही कैद हो जाते हैं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी ने कहा कि यहां फ्लैट्स न लीजिये तभी ठीक है।   

अंकल प्लीज कूड़ा साफ करवा दीजिए

 केडीए के फ्लैट्स के बीच बनी सड़क पर खेल रहे बच्चों ने कहा कि यहां से कूड़ा हटवा दीजिए, खेलने में बहुत दिक्कत होती है। बच्चों ने कहा कि पार्क में झाड़ियां उग आई हैं, सफाई न होने से पार्क में कोई नहीं जाता है। सफाई कर्मचारी व यहां रहने वाले लोग सड़क पर कूड़ा डाल रहे हैं। जिससे सड़क पर ही गंदगी बजबजाती है। 

कीमतें फ्रीज फिर भी नहीं बिक रहे फ्लैट्स

केडीए की योजनाओं में बने ईडब्लूएस फ्लैटों में कुल कीमत की 25 प्रतिशत धनराशि देने और एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी फ्लैटों की कीमत की 50 प्रतिशत धनराशि के साथ वर्तमान तक की किस्तें जमा होने पर पंजीकृत अनुबन्ध के आधार पर कब्जा दिया जा रहा है। 31 मार्च 2025 तक यह स्कीम प्रभावी है। इससे आम जनता को राहत है। क्योंकि वह फ्लैट में रहते हुये किस्त दे सकते हैं, लेकिन असुविधाओं को देखकर लोग वापस लौट रहे हैं। वर्ष 2016 से विभिन्न योजनाओं में बनाई गई 10 बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट खाली पड़े हैं। इस कारण विभाग के कई अरब रुपये फंसे हैं।

Scroll to Top