ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एनआईए की कार्रवाई का विरोध , मस्जिद से एलान के बाद भीड़ का हंगामा

विदेशों तक दीनी तालीम के लिए ऑन लाइन क्लास चलाने वाले मुफ्ती के सहारे एटीएस और एनआईए विदेशी फंडिंग का सुराग तलाशने में जुटी है। गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। झांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित सलिम बाग बाहर दतिया गेट निवासी खालिद नदवी दीनी तालीम की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लास चलता है। गुरुवार तड़के केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम यहां पहुंची। विदेशी फंडिंग मामले में एजेंसियों के पास अहम सुराग हैं। 

खालिद के घर आने से पहले उनके रिश्तेदार मुकरयाना में छोटी मस्जिद निवासी साबिर नदवी के यहां भी टीम पहुंची थी। उससे भी पूछताछ की गई। लगभग एक घंटा चली पूछताछ के बाद पुलिस के पहरे में छोड़कर जांच टीम खालिद के यहां पहुंची। एनआईए की कार्रवाई के दौरान मुफ्ती खालिद से किसी को मिलने नहीं दिया। इस पर वहां के लोगों ने मस्जिद से एलान कर दिया। एलान के बाद मुफ्ती खालिद के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने हंगामा कर दिया। भीड़ ने मुफ्ती खालिद को भी छुड़ा लिया।

हालांकि टीम ने फिर से मुफ्ती खालिद को हिरासत में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। फिलहाल अभी भी पूछताछ चल रही है। एनआईए टीम मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। यहां एसपी सुधा सिंह की अगवाई में एनआईए और पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। एनआईए टीम ने देर रात छापा मारा था।  विदेशी फंडिंग मामले की जांच के दौरान टीम ने यहां पहुंच कर लोगों से पूछताछ की।

मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर हजारों लोगों की भीड़ भी मोहल्ले में जमा हो गई सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत कई स्थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस मुफ्ती खालिद को लेकर कई घंटे तक एक मस्जिद में रुकी रही, उसके बाद पीछे के रास्ते से गुपचुप तरीके से एसपी कार्यालय लेकर पहुंची।

Scroll to Top