ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस अफसर की सरकारी गाड़ी के सामने आया बाइक सवार

माल थाना अंतर्गत नबीपनाह रोड पर गुरुवार शाम बाइक से अस्पताल में भर्ती बेटे को खाना देने जा रहा क्लीनिक संचालक एक पुलिस अफसर की सरकारी गाड़ी के सामने आ गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने जख्मी युवक को ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। माल थाना अंतर्गत नबीपनाह निवासी देव लाल विश्वास क्लीनिक संचालक है।

उनका बेटा दुबग्गा के नोबल अस्पताल में भर्ती है। बहू काजल विश्वास ने बताया कि गुरुवार शाम ससुर देवलाल बाइक से अस्पताल में भर्ती बेटे को खाना देने जा रहे थे। तभी सरकारी गल्ला गोदाम के पास पुलिस अफसर की सरकारी गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में देव लाल का सिर, जबड़ा  और हाथ में गंभीर चोटें आ गई।आनन-फानन पुलिस ने बाइक सवार को ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगाते ही बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता चला गया। वहीं परिजनों ने बताया कि हाल ही में क्लीनिक संचालक ने नई बाइक खरीदी थी। जिस वजह से बाइक की नंबर प्लेट पर गाड़ी का नंबर नहीं था। हालांकि, परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर नहीं दी है।

Scroll to Top