ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश कैबिनेट की इस दिन होगी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 20 दिसंबर को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों की कैबिनेट मीटिंग पर खास नजर है। ऐसे में उनके मन में एक बार फिर सवाल है कि क्या सीएम नीतीश विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी देने का वादा पूरा कर पाएंगे?

20 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक 20 दिसंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पहले 3 दिसंबर को कैबिनेट की मीटिंग हुई थी, जिसमें कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 एजेंडों पर मुहर लगाई थी।

भूमि सर्वेक्षण की अवधि 6 महीने बढ़ी

सरकार ने भूमि सर्वेक्षण की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ा दी थी। डबल इंजन की सरकार ने स्वघोषणा के लिए 180 कार्य दिवस, रैयत के दावे के लिए 60 कार्य दिवस और दावे के निपटारे के लिए 60 कार्य दिवस देने का फैसला किया था। जिसके बाद यह साफ हो गया कि बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम विधानसभा चुनाव से पहले पूरा नहीं हो पाएगा।

12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा

अब एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक साल की आखिरी या दूसरी आखिरी बैठक हो सकती है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नौकरी का इंतजार कर रहे राज्य के युवा सरकार के फैसलों पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर चुके हैं।

वादों को पूरा करने के बाद ही नीतीश कुमार मांगेगे वोट

मुख्यमंत्री लगातार यह कहते रहे हैं कि चुनाव से पहले उन्होंने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना है, इसलिए सभी वादों को पूरा करने के बाद ही वह जनता के बीच वोट मांगने जाएं। ऐसे में नौकरी की उम्मीद लगाए युवा सरकार की ओर देख रहे हैं कि शायद कैबिनेट की बैठक में सरकार नौकरियों को लेकर कोई फैसला ले।

Scroll to Top