ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रीलंकाई राष्ट्रपति का बोधगया दौरा

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसनायके अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मंगलवार (17 दिसंबर) को बिहार के बोधगया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती मौजूद रहे। श्रीलंका के राष्ट्रपति विशेष विमान से गया

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे हैं। वे एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे। जहां उनका स्वागत बीटीएमसी के सचिव, मुख्य पुजारी और अन्य सदस्यों ने भोजन कराकर किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसनायके महाबोधि मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। जहां उनके द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बोधि वृक्ष, चक्रमण स्थल समेत महाबोधि मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर बोधगया के महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके आगमन के दौरान सुबह 8:40 बजे से 10:15 बजे तक महाबोधि मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

सितंबर में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। बोधगया आने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। नई दिल्ली में भारतीय कारोबारी नेताओं से चर्चा हो चुकी है। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच आर्थिक संबंध बहुआयामी और परस्पर मजबूत होने की उम्मीद है।

Scroll to Top