ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नगर निगम की कार्रवाई , हटाया अतिक्रमण

नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम को बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास स्थित फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान फुटपाथ के दायरे में आने वाली  15 से 20 दुकानों के सामने लगे टिन को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, लेकिन किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया।

गांधी इंटर कॉलेज से सटी दुकानों के सामने फुटपाथ  पर ज्यादातर ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग और पार्ट्स की दुकानें थीं। दुकानदारों ने लंबे समय से फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था और अपनी दुकानों के ऊपर मनमर्जी से टिन लगा दिए थे, जिससे फुटपाथ पूरी तरह से घिर गया था। इसके साथ ही दुकानों के आगे सड़क पर वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने से दिनभर जाम लगे रहता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम और प्रशासन ने दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया था,

लेकिन वे किसी भी प्रकार से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद मंगलवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।  कार्रवाई गांधी इंटर कॉलेज से लेकर टीवीएस शोरूम तक की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि दुकानदारों को पहले भी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Scroll to Top