ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोहिया संस्थान में मरीजों के नाम पर चोरी की जा रहीं दवाएं

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक बार फिर से दवाओं की चोरी का मामला सामने आया है। कर्मचारी संस्थान की ओटी फार्मेसी से हर माह मरीजों के नाम दवाएं चोरी कर रहे थे। जांच में चोरी की दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई है। इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद संस्थान अफसरों की नींद उड़ी हुई है। गौतरब है कि इसके पहले भी दवाओं की घपलेबाजी का मामला उजागर हो चुका है। जिसके बाद कई कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई थी। फिलहाल इस मामले में आउटसोर्स महिला फार्मासिस्ट को आने से रोक दिया गया है। पूरे प्रकरण की शुरू करा दी गई है।

लोहिया संस्थान के पहले तल पर ओटी फार्मेसी है। यहां से ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों की दवाएं व अन्य सामान दिया जाता है। तीमारदारों से दवा की पर्ची और रुपए ले लिए जाते हैं। फिर ओटी में सीधे सामान भेज दिया जाता है। इससे मरीज को ओटी में अंदर क्या दवा और सामान भेजा गया है, इसके बारे में तीमारदारों को कुछ पता नहीं चलता है। इसी का फायदा उठाकर लंबे समय से ओटी फार्मेसी के फार्मासिस्ट और स्टाफ खेल कर रहे हैं। संस्थान के अफसरों ने इसी माह ओटी फार्मेसी में स्टॉक मिलान किया तो करीब 6 से 7 गत्ते दवा और दूसरा माल अलग बंधा रखा पाया। जांच में पता चला कि यह दवा व अन्य सामान तो ओटी के मरीजों के नाम पर इश्यू किया गया। फार्मेसी से 6 से 7 गत्ते अधिक मिलने पर इस सामान को सील करके गेस्ट्रो और आंको की ओटी में रखवा दिया गया।

दवा चोरी प्रकरण को दबाने के लिए एचआरएफ चेयरमैन और संस्थान के दूसरे अफसरों ने कोई कागजी कार्रवाई नहीं की। सिर्फ आउटसोर्स महिला फार्मासिस्ट अनन्या को सख्त हिदायत देकर घर बैठा दिया गया है। वहीं स्थायी फार्मासिस्ट रवि व दूसरे किसी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की। फार्मासिस्ट रवि रोजाना ओटी फार्मेसी में पहुंचकर काम कर रहे हैं। दवा चोरी मामले को संस्थान प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट को साझा किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

Scroll to Top