ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया, गोरखपुर स्थित स्व0 रामपति यादव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया।

आई0टी0आई0 में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ कैंपस प्लेसमेंट, कॅरियर काउंसलिंग और वर्क एक्सपोजर दिया जाये : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जंगल कौड़िया, जनपद गोरखपुर स्थित स्व0 रामपति यादव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे संवाद किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आई0टी0आई0 में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ कैंपस प्लेसमेंट, कॅरियर काउंसलिंग और वर्क एक्सपोजर दिया जाये। आई0टी0आई0 में विदेशी भाषाओं से सम्बन्धित कोर्सेस का संचालन भी किया जाए, जिससे विदेशों में नौकरी के लिए जाने वाले छात्रों को किसी प्रकार की भाषायी असुविधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय आवश्यकतानुसार छात्रों को दक्ष बनाया जाये। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विद्यार्थियों की आय का मार्ग प्रशस्त हो, इसके लिए भविष्य की जरूरतों पर आधारित कोर्सेस का संचालन किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सफलता के सूत्र भी दिये। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, क्योंकि डिटेलिंग से ही बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने स्वयं के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म अनुशासन, ट्रेनिंग के दौरान सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करने तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर कार्य करने का सही फ्रेमवर्क निर्धारित करने का मूलमंत्र भी दिया।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने ग्राम सिउरिया मे 5719.57 लाख रुपये की लागत से 4,941 हेक्टेयर में रोहिन नदी पर बनने वाले पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित गति से कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूर्ण किया जाए। पम्पिंग स्टेशन का नियमित रूप से संचालन हो, जिससे यहां पर वॉटर लॉगिंग की समस्या का निदान होगा। उन्हांने बांध पर पिचिंग तथा संवेदनशील स्थलों पर बोल्डर पिचिंग कराने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त, उन्हांने कटनिया नाले के निरीक्षण के दौरान पाण्टून पुल बनाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Scroll to Top