ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री द्वारा 14 औद्योगिक इकाइयों को नीति के तहत अनुमन्य 617 करोड़ रु0 की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा

मुख्यमंत्री नोएडा, गौतमबुद्धनगर के भ्रमण के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, जनपद की लगभग 1,467 करोड़ रु0 की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 08 मार्च, 2025 को नोएडा, गौतमबुद्धनगर का भ्रमण करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नोएडा, गौतमबुद्धनगर का भ्रमण करेंगे।भ्रमण के दौरान उनके द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, जनपद गौतमबुद्धनगर की लगभग 1,467 करोड़ रुपये की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तथा 14 औद्योगिक इकाइयों को नीति के तहत अनुमन्य 617 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जी प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिकीकरण को नई गति देने वाली निजी प्रतिष्ठानों की विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री जी नोएडा में सिफी के ए0आई0 इनेबल्ड डेटा सेण्टर का उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश डेटा सेण्टर के हब के रूप में उभरा है। भारत के डेटा सेण्टर कैपेसिटी का एक बहुत बड़ा अंश उत्तर प्रदेश में है। यह डेटा सेण्टर ए0आई0 एवं रिलेटेड कम्पनीज के लिए बड़ा वरदान साबित होगा।
मुख्यमंत्री जी नोएडा में प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के इण्डिया डेवलेपमेण्ट सेण्टर का शिलान्यास तथा एम0ए0क्यू0 सॉफ्टवेयर के ए0आई0 इंजीनियरिंग सेण्टर का उद्घाटन भी करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट की यह पहल न केवल नोएडा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इस बात का संकेत भी है कि आई0टी0 और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा शारदा समूह के शारदा केयर हेल्थ सिटी का उद्घाटन, अवाडा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन तथा 05 गीगावॉट इण्टीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया जाएगा।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी शारदा समूह द्वारा स्थापित शारदा केयर हेल्थ सिटी का उद्घाटन करेंगे। आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त यह हेल्थ सिटी 600 बिस्तरों से अधिक का एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। इस अस्पताल में कैंसर, कॉर्डियोलॉजी, ट्रांसप्लाण्ट चिकित्सा, न्यूरोसाइंस, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएण्टरोलॉजी आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ उपचार की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह संस्थान एन0सी0आर0 क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही, प्रदेश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने में सहायक होगा।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी अवाडा ग्रुप के दादरी स्थित 1.5 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन तथा ग्रेटर नोएडा में 05 गीगावॉट इण्टीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग से सम्बन्धित इन प्लाण्ट्स के क्रियाशील होने से प्रदेश में लग रहे सोलर पैनल्स की आपूर्ति यहीं से की जा सकेगी। इससे नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश को और गति प्रदान की जा सकेगी।

Scroll to Top