ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरोजनी नगर आभार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि संवेदनशील हो और वह समर्पित भाव से कार्य करे, तो वह बहुत कुछ कर सकता है। इसके लिए उन्हें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए समर्पित होना होता है, तभी परिणाम आते हैं।

जब कोई विधायक धरातल पर उतरकर जनता-जनार्दन की सेवा करे, तो इससे लोकतंत्र भी मजबूत होता है। जब लोकतंत्र मजबूत होगा, तो आमजन को न्याय भी जरूर मिलेगा। 03 वर्ष पहले 10 मार्च, 2022 को सरोजनी नगर की जनता ने डॉ0 राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना था। डॉ0 राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर विधान सभा को विकास की योजनाओं की सौगात देकर विकास के पथ पर अग्रसर किया है।  

मुख्यमंत्री जी आज यहां डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में सरोजनी नगर आभार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 10 तारा शक्ति केन्द्रों तथा रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केन्द्र, 05 पार्कों में ओपन एयर जिम, सरोजनी नगर तहसील एवं सरोजनी नगर वृद्धाश्रम में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उन्होंने 25 मन्दिरों के जीर्णोद्धार, 05 आर0डब्ल्यू0ए0 में पुस्तकालय की स्थापना तथा 15 कॉलेजों/विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल की स्थापना के कार्यों का शिलान्यास किया।

भगवान परशुराम जी एवं स्व0 श्री कल्याण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए। भगवान परशुराम जी एवं स्व0 श्री कल्याण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, 05 यूथ क्लबों को स्पोर्ट्स किट तथा तारा केन्द्र को 100 सिलाई मशीनों का वितरण किया। उन्होंने सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी को डॉ0 राजेश्वर सिंह के सहयोग से करतारपुर गुरुद्वारे भेजे गए सिख परिवारों के सदस्यों ने पवित्र गंगा जल व प्रसाद भेंट किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में डॉ0 राजेश्वर सिंह द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधान सभा में किए गए विकास कार्यों पर केन्द्रित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर विधान सभा की विकास योजनाओं को शासन तक पहुंचाते थे और उनके द्वारा इन योजनाओं की स्वीकृति ली जाती थी। यहां आयोजित प्रदर्शनी में सरोजनी नगर विधान सभा में किए गए कार्यों की झलक देखने को मिली है। ऐसी ही प्रदर्शनी प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में लगायी जानी चाहिए। आगामी 25 मार्च को हमारी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उस समय प्रत्येक जनपद में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। हमें सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को प्रदेश की हर विधान सभा क्षेत्र के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों को इसी प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए।

Scroll to Top