माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रामेश्वरम में बने नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन 6 अप्रैल 2025 को किया गया। यह ब्रिज 110 साल पुराने उस ब्रिज का स्थान लेगा जो पहले कभी रामेश्वरम से भारतीय मुख्य भूमि को जोड़ता था।
1876 में भारत और श्रीलंका फिर सीलोन को जोड़ने के लिए एक रास्ता एडम ब्रिज निकाला गया था। लेकिन उस समय उसकी लागत अधिक होने के कारण उसे वही स्थगित कर दिया गया। फिर 1906 में एक कम लागत वाला रास्ता निकाला गया जिसमें रामेश्वरम होते हुए मदुरई से धनुषकोडी तक एक रेल मार्ग बनाया गया। धनुषकोडी से श्रीलंका तक एक स्टीमर सर्विस शुरू की गई।
पंबन ब्रिज भारत का पहला समुद्री ब्रिज है। यह ब्रिज समुद्र के तल से 12.5 मीटर ऊपर है और 145 पियर्स में फैला हुआ है।